Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बलात्कारियों को फांसी देने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन

महिलाओं ने मशाल जलाकर किया विरोध प्रकट

महिलाओं एंव मासूम बालिकाओं के साथ बढ़ती रेप की घटनाओं को लेकर जहाँ पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। वही सवाई माधोपुर में भी सर्व समाज की महिलाओ ने रेलवे स्टेशन के समक्ष मशाल जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। महिलाओं का कहना है कि अब बहुत हो चुका, अब महिलाओ एंव बालिकाओं को अपनी रक्षा के लिए खुद मशाल जलानी होगी। खुद हथियार उठाकर बलात्कारियों को सरेराह सजा देनी होगी। उनका कहना है कि हाल ही में हुई घटनाओं को लेकर महिलाओ में जबरदस्त गुस्सा है। उन्होंने बलात्कारियों को फांसी की सजा देने व महिलाओ तथा बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की है।

Demonstrations demanding hanging rapists

एसडीपीआई ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया एसडीपीआई गंगापुर सिटी की ओर से हैदराबाद और अलीगढ़ जिला टोंक में हुई बलात्कार एवं उसके बाद हत्या की घटनाओं के विरोध में आज राष्ट्रपति के नाम उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि किस तरह से हमारे देश में बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं की एक डॉक्टर अपने घर जाती है तो कुछ लोग मदद के बहाने उसका बलात्कार करते हैं और फिर उसकी हत्या कर उसे जला देते हैं। इसी तरह अलीगढ़ जिला टोंक राजस्थान में भी एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की जाती है।
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया एसडीपीआई ने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की कि ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले लोगों को बीच चौराहे पर फांसी पर लटकाया जाए ताकि ऐसी घिनौनी सोच रखने वाले लोग ऐसा काम करने से डरें और हमारे देश की माँ, बहन, बेटियाँ सुरक्षित रह सकें।
ज्ञापन देने वालों में गंगापुर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान, समीर इदरीसी, सफीक, हाफिज इफ्तिकार, हाफिज अफजल, हाफिज मुफीद, हाफिज इकबाल, मौलाना शाबान, जलील, आसिम, शाहरुख, इस्माइल, इरफान, इमरान, लियाकत, गुलफाम, शकील सहित एसडीपीआई व जमीयत उलेमा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छात्र-छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर आज राष्ट्रीय आदिवासी मीन सेना के बैनर तले कॉलेज छात्र छात्राओं ने आक्रोश रैली निकाली तथा कलेक्ट्रेट के समक्ष नारेबाजी कर अपना विरोध प्रकट किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बलात्कारियों को फाँसी की सजा देने की मांग की है। आक्रोश रैली के दौरान कॉलेज छात्र-छात्राओं ने अम्बेडकर सर्किल पर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद छात्र छात्राएं नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और बड़ती दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !