Sunday , 8 March 2026
Breaking News

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण

उपजिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र लोढ़ ने शनिवार को प्रातः 10 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सवाई माधोपुर में आयोजित पीआरओं एवं प्रथम मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रकोष्ठ के सदस्यों ने उपजिला निर्वाचन अधिकारी को प्रातः 10ः45 से 11 बजे तक 14 पीआरओ एवं 7 पीओ फस्र्ट एवं 11ः30 बजे के पश्चात 5 पीओ फस्र्ट विलम्ब से प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होने की जानकारी दी गई। इस पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने विलम्ब से उपस्थित होने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Deputy District Election Officer inspection polling personnel
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विलम्ब से उपस्थित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा भोजनशाला में मतदान दलों के सदस्यों के लिए बनाये जा रहे भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी जाना। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण कक्षों में मतदाता की पहचान हेतु चुनाव विभाग से मान्य दस्तावेजों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने मतदान दलों के सदस्यों को पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र लोढ़ा एवं सहायक प्रभारी प्रशिक्षण मनमोहन दाधीच द्वारा मतदाता सूची की चिन्हित एवं कार्यकारी प्रतियों की विस्तृत जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !