उपजिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र लोढ़ा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र खण्डार के मतदान केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यवाहक प्रधानाध्यापक ने अवगत कराया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रवांजना चौड़ में बीएलओं द्वारा बिना निर्वाचन अधिकारी की स्वीकृति के मतदान केन्द्र का कमरा परिवर्तित करना पाया गया। उक्तानुसार की गई अनियमितता के संबंध में सहायक रिटर्निंग अधिकारी खण्डार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान किये गये।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार द्वारा सवाई माधोपुर पंचायत समिति की झारोड़ा एवं रावल ग्राम पंचायतों में स्थित 142, 143 एवं 144 संख्या के तीन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से मतदान केंद्र पर छाया, पानी, बिजली, रैम्प एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। उन्होंने मतदान केंद्रों की सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित बीएलओ को तत्काल समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया