नगर परिषद क्षेत्र के बंबोरी व ग्राम पंचायत क्षेत्र रवांजना डूंगर, रवांजना चौड़ से मंगलवार 11 सितम्बर को देवधाम जोधपुरिया निवाई (टोंक) के लिए पदयात्रा रवाना हुई।

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गिर्राज सिंह एडवोकेट व महासभा के जिलाध्यक्ष बी.पी. सिंह ने ध्वज पूजन कर पदयात्रियों को रवाना किया। इस अवसर पर युवा महासभा अध्यक्ष बनवारी सिंह अवाना, ब्लाॅक कांग्रेस खण्डार के सचिव शंकर बोकण, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष रामफूल गुर्जर आदि उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया