विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर की विधायक दीया कुमारी ने क्षेत्रवासियों की मांग और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भाड़ोती में गौण मण्डी के विकास हेतु मंत्रालय स्तर पर स्वीकृति हेतु सम्पर्क साध रखा था, जिसके चलते राज्य कृषि विपणन बोर्ड मुख्यालय जयपुर द्वारा अपने प्रशासनिक स्वीकृति आदेश 28 मई 2018 के तहत इस कार्य हेतु मण्डी विकास कोष से राशि 188 लाख रूपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है।
इस स्वीकृति के तहत भाड़ोती गौण मण्डी में निर्माण कार्य चारदीवारी मय गेट एवं चैक पोस्ट, निर्माण कार्य, कार्यालय भवन एवं टयूबवैल, निर्माण कायर्, आन्तरिक सड़क का कार्य करवाया जाएगा। इस कार्य से क्षेत्र के किसानों को अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया हो सकेगी।
विधायक के प्रयासों से मिली सफलता पर क्षेत्रवासियों में खुसही की लहर है। विधायक दीया कुमारी ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की ओर से कृषि विपणन मंत्री प्रभुलाल सैनी और विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया ।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
