Thursday , 22 October 2026
Breaking News

अनुपस्थित छात्रों की एन्ट्री नहीं होने पर वार्डन को थमाया नोटिस

सवाई माधोपुर: देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भडाणा ने रविवार को देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय चौथ का बरवाड़ा एवं राजकीय देवनारायण आदर्श (बालक) छात्रावास चौथ का बरवाड़ा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने विद्यालय एवं छात्रावास में कार्यरत वार्डन, शारीरिक शिक्षक, पुस्तकालय अध्यक्ष, प्रयोगशाला सहायक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि के स्वीकृत पदों की जानकारी लेते हुए वर्तमान में कार्यरत स्टाफ की जानकारी ली एवं रिक्त पदों पर विद्या संबल योजना के तहत गैस्ट फैकल्टी के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तपूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए।

 

Devnarayan Board Chairman Omprakash Bhadana inspected Residential School and hostel

 

 

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के उपस्थिति पंजिका की जांच कर छात्रावास में रह रहे छात्रों की जानकारी ली। उन्होंने 12 अनुपस्थित छात्रों की एन्ट्री ने आवक-जावक रजिस्टर में नहीं होने को गम्भीरता से लिया और मौके पर ही छात्रावास वार्डन अशोक मीणा को नोटिस जारी करने के निर्देश उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मीना आर्य को दिए। उन्होंने कहा कि देवनारायण छात्रावासों एवं विद्यालय में सरकार की गाइडलाईन अनुसार पारदर्शिता के साथ सभी वर्गों की छात्राओं को प्रवेश दिया जाए।

 

 

 

 

उन्होंने छात्रावास वार्डन को छात्रावास में महापुरूषों के साथ-साथ भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री, सहित सावित्री बाई फुले कि तस्वीर लगाने के निर्देश भी दिए। बोर्ड अध्यक्ष ने छात्राओ से कठिन परिश्रम कर अपने लक्ष्यों को हासिल करने की प्रेरणा दी। निरीक्षण के दौरान, अध्यक्ष ने विद्यालय एवं छात्रावास में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर रहने, खान-पान भोजन की गुणवत्ता और छात्रावास में किसी प्रकार की समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्रावास के रसोई, बाथरूम एवं टॉयलेट की सफाई व्यवस्था निरीक्षण किया।

 

 

 

शौचालय-बाथरूम का निरीक्षण कर उचित साफ-सफाई नहीं होने के संबंध में असंतोष व्यक्त किया गया तथा उचित साफ-सफाई निर्देश प्रदान किये गये एवं असंतोष जनक कार्य निष्पादन करने वाले कार्मिकों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। इस दौरान उन्होंने विद्या संबल योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए अध्ययन सुविधा, पुस्तकालय, खेल मैदान आदि के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास में भोजन शाला का निरीक्षण खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांची। साथ ही उन्होंने रसोई घर में नियमित रूप से साफ-सफाई रखने के निर्देश प्रदान किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !