Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चौथ माता के दरबार में नववर्ष पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

नववर्ष 2022 के पहले दिन जगत आराध्या चौथ माता के मनमोहक दर्शनों के लिए लालायित भक्तों का सैलाब चौथ का बरवाड़ा में उमड़ पड़ा। चौथ माता के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। नववर्ष के पहले दिन मंदिर को फूलों से सजाया गया। साथ ही माता को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पण किया गया।
Devotees gathered in the temple of Chauth Mata on the new year 2022
इस दौरान भक्त कोरोना और उसके नए वैरिएंट ओमिक्रोन की दहशत को दरकिनार करते नजर आए। अपनी आराध्या के दर्शनों के लिए पहुँचे भक्तों ने माँ को हैप्पी न्यू ईयर कह कर नववर्ष की शुरुआत की। कस्बे में माताजी मंदिर की तरफ जाने वाली हर गली भीड़ से भरी नजर आई। प्रशासनिक व्यवस्थाएं ध्वस्त दिखी। गालियां, बाजार, मन्दिर परिसर सभी जगह बस श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे थे।
मंदिर के सेवादार और पुलिस कर्मी लगातार व्यवस्थाएं सँभालते हुए भक्तों को दर्शन करवाने का प्रयास कर रहे थे पर भीड़ के चलते यह प्रयास नाकाफी साबित हो रहे थे। चौथ माता मंदिर ही नहीं बल्कि चौथ का बरवाड़ा स्तिथ देव नारायण मंदिर, मीन मंदिर, राज – राजेश्वर महादेव, बीजासन माता मंदिर में भी भक्तों ने देव दर्शन कर देश में सुख समृद्धि की कामना की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !