Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राज्य के श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के बाद ही चारधाम यात्रा पर जाने की सलाह

पंजीकरण तिथि को ही होगी दर्शन की अनुमति

वृद्ध व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं वाले लोगों को प्रस्थान से पूर्व जांच कराना आवश्यक

जयपुर:-  उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में भारी भीड़ और ट्रैफिक की परिस्थितियों को देखते हुए राज्य के तीर्थ यात्रियों और ऑपरेटरों को सलाह दी गई है कि बिना पंजीकरण यात्रा के लिए प्रस्थान ना करें। यात्रियों को चारधाम धाम यात्रा में सुरक्षित व सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड प्रशासन द्वारा यात्रा से पूर्व अनिवार्य ऑनलाइन पंजीकरण का निर्णय लिया गया है।
उत्तराखंड के मुख्य सचिव द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से चारधाम यात्रा में भारी भीड़ के कारण घंटों ट्रैफिक में फंसने के हालात उत्पन्न हो रहे है। इस परिस्थिति को देखते हुए श्रद्धालुओं को इस वर्ष चारधाम  यात्रा के लिए  https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/. पर पंजीकरण करवाना होगा।
Devotees of Rajasthan are advised to go on Chardham Yatra only after registration.
जिस तिथि को पंजीकरण किया गया है, उसी दिन धाम में दर्शन की सुविधा मिल पाएगी। सभी तीर्थ यात्रियों को सुलभ दर्शन सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार ने 31 मई तक वीआईपी दर्शनों पर भी  रोक लगाई है। वृद्ध एवं ऐसे श्रद्धालु जिन्हें पूर्व में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रही है, उन्हें उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार स्वास्थ्य जांच करवाना आवश्यक होगा।
इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस https://health.uk.gov.in/pages/display/140-char-dham-yatra-health-advisory पर उपलब्ध है। चारधाम के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए eSwasthyadham एप लॉन्च किया गया है। इस एप के जरिए यात्रियों के स्वास्थ्य निगरानी तंत्र को बेहतर किया गया है और जरूरत के समय श्रद्धालुओं को तत्काल मदद मुहैया कराई जा सकेगी।
gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !