Sunday , 7 June 2026
Breaking News

धारा सिंह मीणा ने किया सीईओ जिला परिषद का पदभार ग्रहण

सवाई माधोपुर: संयुक्त शासन सचिव, कार्मिक (क-4) विभाग, राजस्थान जयपुर की अनुपालना में आरएएस धारा सिंह मीणा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक जिला परिषद एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा), सवाई माधोपुर का पदभार ग्रहण कर लिया हैं। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

 

Dhara Singh Meena took charge as CEO Zila Parishad Sawai Madhopur

 

 

इस अवसर पर निजी सहायक सहित जिला परिषद के कार्मिक मौजूद रहे। निवर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीणा ने उन्हें पदभार सौंपा है। पदभार ग्रहण करने पर निवर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीणा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी। जिला परिषद सीईओ धारा सिंह मीना ने पदभार ग्रहण करते ही जिला परिषद अधिकारी व कार्मिकों की बैठक ली।

 

 

 

 

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय करते हुए उन्हें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओ को आमजन तक पहुंचाने हेतु निर्देश दिए है। कार्य ग्रहण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, माडा, सांसद, विधायक विकास योजना सहित सरकार की अन्य सभी कल्याणकारी योजनाओं, फ्लैगशिप स्कीम का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर अंतिम छोर पर बैठे पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी।

 

 

 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी धारा सिंह मीणा वर्ष 2011 बैच की राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। उन्होंने उपायुक्त नगर निगम जयुपर, उप निदेशक एच.सी.एम. रीपा जयपुर, अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) जयपुर (दक्षिणी), अतिरिक्त जिला कलक्टर सीकर, शासन उप सचिव कार्मिक (क-2/नियम) विभाग राजस्थान जयपुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद दौसा एवं शासन उप सचिव कार्मिक विभाग जयपुर के पद पर अपनी सेवाएं दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !