Thursday , 22 October 2026
Breaking News

दिगम्बर जैन समाज ने किया आचार्य महाश्रमण का भव्य स्वागत

जिला मुख्यालय पर आलनपुर स्थित श्रीदिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्रीचमत्कार जी मन्दिर में दिगम्बर जैन समाज की ओर जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ के अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्य महाश्रमणजी का ससंघ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आचार्य महाश्रमण के साथ ही दिगम्बर जैनाचार्य विद्यासागरजी के शिष्य क्षुल्लक नयसागरजी भी मंचासीन हुए।
चमत्कारजी की पावन धरा पर सर्वधर्म सद्भाव की मिसाल पेश कर श्वेतांबर व दिगम्बर जैन संत एक ही मंच पर मंचासीन हुए तो दृश्य और भी अद्भुत हो गया। चमत्कारजी प्रबंध समिति के संयोजन में महाश्रमणजी के सम्मान में मंदिर के प्रवेश द्वार पर होर्डिंग्स लगाए गए, रंगोली सजाई गई, सौभाग्यवती महिलाओं ने मंगल स्वरूप सिर पर कलश धारण किए।
Digambar Jain society gave a grand welcome to Acharya Mahashraman
वहीं चमत्कारजी जयघोष की महिला वादकों ने संगीत के साथ आचार्य महाश्रमण का ससंघ स्वागत किया। चमत्कारजी मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश बज, महामंत्री महावीर बज, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पांड्या, सदस्य मोहनलाल कासलीवाल आचार्य महाश्रमणजी के संघ को सम्मान के साथ मंच पर लेकर पहुंचे।
इस अवसर पर आचार्य महाश्रमणजी ने सारगर्भित शब्दों मे उद्बोधन दिया और भगवान रिशभदेव से लेकर महावीर तक के चौबीसों भगवानों के उपदेशों के महत्व को समझ व उनका अनुसरण कर अपने जीवन को धन्य बनाने का संदेश दिया।
इसी क्रम में क्षुल्लक नयसागर सागरजी ने संतो के मिलन को मंगल बताया। आचार्य महाश्रमणजी ने अपने मुखारविंद से मंगलीक सुनाई और सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान सकल दिगम्बर जैन समाज के विभिन्न संगठनों के गणमान्य महिला-पुरुष मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !