जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 1 से 6 नवम्बर तक ऑनलाईन प्लेसमेन्ट ड्राईव का आयोजन किया गया था, जिसे गुर्जर आरक्षण आन्दोलन के चलते आगामी 23 नवम्बर तक बढ़ा दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाईन प्लेसमेन्ट ड्राईव में आईसीआईसीआई ब्रांच रिलेशनशिप ऑफिसर पद पर 550 युवाओं की भर्ती करेगी। इसके लिए आवेदनकर्ता का स्नातक होना व आयु 26 वर्ष से कम होना आवश्यक है। पंजीकृत युवाओं का 24 नवम्बर को कम्पनी द्वारा ऑनलाईन साक्षात्कार लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के फेसबुक पेज अथवा वाट्सएप नम्बर 7339852946 पर मैसेज के द्वारा जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया