जिले के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा सवाई माधोपुर दिनेश कुमार गुप्ता के राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान हेतु प्रेरक के लिए चयन हुआ है।

इस शुभ अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद बंसल एवं समग्र शिक्षा के समस्त स्टाफ द्वारा गुप्ता का हार्दिक अभिनंदन किया गया। गुप्ता को यह सम्मान बिरला ऑडिटोरियम जयपुर में राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में 11 सितंबर को प्रदान किया जावेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया