Thursday , 22 October 2026
Breaking News

निदेशक आरसीएच ने यूसीएचसी सिरसी का किया निरीक्षण

निदेशक (आरसीएच) डॉ. सुनीत सिंह राणावत ने गुरूवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिरसी का निरीक्षण किया। उनके साथ परियोजना निदेशक (टीकाकरण) डॉ. रघुराज सिंह भी मौजूद रहे। डॉ. राणावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सेवाओं का गहन निरीक्षण किया और चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को सुगमतापूर्वक उपचार उपलबध हो सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को पंजीयन एवं जांच के लिए ज्यादा समय कतारों में खड़ा नहीं रहना पड़े, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।   उन्होंने समस्त कार्मिकों तथा चिकित्सा अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान यूनिफ़ोर्म में रहने तथा पहचान पत्र आवश्यक रूप से साथ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोगियों एवं परिजनों के साथ अस्पताल में अच्छा व्यवहार हो तथा उनके लिए छाया एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था हो। लू एवं तापघात को देखते हुए समस्त वार्डों में कूलर तथा पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Director RCH inspected UCHC Sirsi
साथ ही मौसमी एवं गर्मी जनित बीमारियों के उपचार के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं। डॉ. राणावत ने वार्ड में बायोवेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था में सुधार लाने, वार्ड में हब कटर का उपयोग करने, कलर कोड के अनुसार कचरापात्र रखने और बायोवेस्ट का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत अस्पताल में सभी दवाओं की उपलब्धता रखी जाए। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित एमसीएचएन सत्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लाभार्थियों के टीकाकरण करने के पश्चात यू-विन में रियल टाइम डाटा की एंट्री की जा रही थी। ड्यू-लिस्ट के अनुसार समस्त लाभार्थियों को सूचित कर बुलाया गया था। उपस्थित लाभार्थियों को समस्त स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जा रही थी। लाभार्थियों ने सीएचसी पर प्रदान की जा रही सेवाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। टीकाकरण के लिए भीड़ को देखते हुए निदेशक (आरसीएच) ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के तहत माह की 9, 18, 27 तारीख को भी टीकाकरण किया जाए। इसके अतिरिक्त सप्ताह में दो दिन (गुरुवार तथा एक अतिरिक्त दिन) एमसीएचएन दिवस आयोजित किए जाएं।
gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !