खण्डार उपखंड के ओणमीणा ग्राम में आंगनवाड़ी केंद्र और विद्यालय भवन के पास मुख्य मार्ग पर ही गंदगी व कीचड़ का जमावड़ा लगा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी भवन के बाहर रोड़ पर गंदा पानी भरा होने से केन्द्र पर टीकाकरण एवं अन्य कार्यों के लिए आने वाले बच्चों व महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वहीं गंदगी व कीचड़ से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने बताया कि इसके लिए कई बार स्थानीय पंचायत प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है लेकिन आज तक सफाई नहीं करवाई गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया