शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सवाई माधोपुर में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को नागरिक सुरक्षा एवं प्रबंधन इकाई का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है।

एनसीसी अधिकारी कैप्टन डाॅ. ओ.पी. शर्मा ने बताया कि शिविर में कैडेट्स को आपदा प्रबंधन जागरूकता के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। डाॅ. शर्मा ने बताया कि वर्तमान में संपूर्ण विश्व में कोराना वैश्विक महामारी के रूप में फैली हुई है। इसमे सभी कैडेट्स की जागरूकता में भूमिका महत्वपूर्ण है। सर्वप्रथम कैडेट्स ने कोरोनो जागरूकता के लिए लोगों को मास्क घर से ही पहनकर निकलने के लिए समझाया। दो गज की दूरी व साबुन से हाथ धोने के बारे में समझाया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स को जागरूकता का संकल्प भी दिलाया गया। शिविर में कैडेट्स को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयंसेवकों के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में एनसीसी अंडर ऑफिसर गणेश प्रजापत, पृथ्वीराज गुर्जर, नवल सिंह गुर्जर, महावीर चौधरी, कुलदीप चौधरी, अजय मीना, विष्णु यादव ने भी विचार व्यक्त किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया