बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सवाई माधोपुर के तत्वाधान में मिशन बीट प्लास्टिक रणथंभौर अभियान के तहत रणथंभौर नेशनल पार्क परिक्षेत्र में स्थित विश्व विख्यात त्रिनेत्र गणेश मंदिर परिक्रमा मार्ग में जाने वाले श्रद्धालुओं को कपड़े के बैग वितरित किए तथा पॉलीथिन कैरी बैग का बहिष्कार करने की अपील की साथ ही प्लास्टिक व पॉलीथिन के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक भी किया।

संस्था के द्वारा हर महीने गणेश चतुर्थी के दिन जोगी महल गेट पर आने वाले श्रद्धालुओं को कपड़े के बैग वितरित किए जाते हैं तथा लोगों को प्लास्टिक व पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाता है। इस अवसर पर वन विभाग के डीएफओ संग्राम सिंह, जोगीमहल फोरेस्टर रामसिया बैरवा, रामहेत, धारासिंह गुर्जर व संस्था के सदस्य बल्लू गणेश मंदिर, जसराम मीना, अरविंद कुमार बैरवा व रूपसिंह मीणा आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया