Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अपनी दीपावली अपनों के साथ कार्यक्रम के तहत मिठाई की वितरित

भारतीय शिक्षा समिति गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर की ओर से अपनी दीपावली अपनों के साथ कार्यक्रम के तहत सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले अपने बन्धुओं को लक्ष्मी पूजन की सामग्री तथा मिठाई का वितरण किया ताकि वो भी दीपावली का त्योहार धूमधाम से मना सकें। जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला निरीक्षक महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के संयोजक जिला व्यवस्थापक कान सिंह सोलंकी की प्रेरणा से, विभाग प्रचारक मुकेश के कर कमलों से सवाई माधोपुर ऐरोड्रम से प्रारम्भ होकर पुलिस लाइन, आकाशवाणी, अम्बेडकर सर्किल, मानटाउन क्लब, अनाज मंडी रोड़, सर्किट हाउस, हाऊसिंग बोर्ड रोड़, दशहरा मैदान, धमूण रोड़, रिको एरिया, हम्मीर ब्रिज के नीचे स्थित बागरिया व सेवा बस्ती में 300 किट लक्ष्मी पूजन सामग्री तथा मिठाई का वितरण किया गया।

 

Distributed sweets under the program of your Diwali with your loved ones in sawai madhopur

 

इस कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, जिला सह व्यवस्थापक गजेन्द्र पाल सिंह जादौन, जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख महेन्द्र वर्मा, संकुल प्रमुख गिर्राज प्रसाद शर्मा, प्रधानाचार्य हंसराज वैष्णव, दामोदर प्रसाद शर्मा, हरेकृष्ण शर्मा, जिला कार्यालय सचिव गिर्राज प्रसाद गोयल, रविन्द्र गोयल, ओमप्रकाश मथुरिया, आचार्य लक्ष्मीकांत शर्मा, सीताराम सैनी, सत्यनारायण सिंह आदि ने सहभागिता की।

 

Shabri Mithaas Sawai Madhopur

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !