आयुर्वेद विभाग सवाई माधोपुर के उपनिदेशक डॉ. इंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि तेज गर्मी में बदलते हुए मौसम से उत्पन्न होने वाली बीमारियां जैसे उल्टी, दस्त, सिर दर्द, बुखार, थकान, चक्कर आना से बचाव हेतु विभाग द्वारा अमृतधारा वटी का निर्माण कर वितरण किया जा रहा है।

आयुर्वेद विभाग द्वारा आज तहसील कार्यालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, होमगार्ड, एसीबी आदि कार्यालय में कार्यरत समस्त कोरोना वॉरियर्स को लगभग 200 अमृतधारा वटी का वितरण किया गया। सहायक निदेशक डॉ. जितेंद्र सिंह कोठारी, डॉ. विजय शंकर, डॉ. धर्मपाल मीणा, गोवर्धन गुप्ता द्वारा टीम वर्क के साथ यह कार्य किया जा रहा है। कोरोना वॉरियर्स के साथ आम जनता सवाई माधोपुर को भी यह रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं मौसमी बीमारियों से बचाए जाने वाली लगभग 7000 किट सामाजिक दूरी व मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बाटी जाएगी जिससे कोरोना संक्रमण के संभावित खतरे से आम जनता को बचाया जा सके।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया