राज्य सरकार के निर्देशानुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान जयपुर द्वारा नववर्ष के तैयार किए गए कैलेंडर आज गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोबड़ा कलां में समस्त विद्यार्थियों को वितरित किए गए। अध्यापक मुफीद अली ने बताया कि विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का वार्षिक कलेण्डर वितरित किया गया।

इस दौरान बालकों राज्य सरकार की चिरंजीवी योजना, कन्यादान, उड़ान आदि योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य कल्याण लाल कोली, समस्त स्टॉफ तथा ग्रामीण व समाज सेवी अनवर अली, हजरत अली आदि उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया