खण्डार उपखंड मुख्यालय पर आंगनवाड़ी केंद्र डी पर जीरो से 5 साल तक के शिशु एवं गर्भधात्रीयों को सूखी सामग्री वितरित की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला बैरवा, सहायिका सुनीता बैरवा, आशा सहयोगिनी श्यामा मथुरिया, आदि ने बताया कि हमारे आंगनबाड़ी केंद्र डी पर 6 किलो चने की दाल एवं 2 किलो 500 ग्राम गेहूं आदि सामग्री का वितरण किया गया।

सरकार के आदेश अनुसार जिन धात्री एवं शिशुओं के नाम रजिस्टर्ड है। उन सभी को ही खाद्य सामग्री का वितरण किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया