Thursday , 23 April 2026
Breaking News

चिन्हित परिवारों को खाद्य सामग्री का किया वितरण

चिन्हित परिवारों को खाद्य सामग्री का किया वितरण

कोरोना वायरस की महामारी के चलते लॉकडाउन की इस घड़ी में गरीब व मजदूर लोगों की सहायतार्थ चलाते जा रहे अभियान के तहत उड़ान समूह द्वारा चिन्हित परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
उड़ान समूह के नीरज अकेला ने बताया कि डाक मण्डल सवाई माधोपुर के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर खैरदा के अशोक नगर, लवकुश कॉलोनी, शिव कॉलोनी, मोती नगर, अम्बेडकर नगर में जरूरतमंद लोगों भोजन सामग्री वितरित की गयी। इस कार्य में डाक विभाग के गुमान सिंह, देवेन्द्र बैरवा, विजेन्द्र, जेल बिहारी, पिंटू शर्मा, और उड़ान समूह के घनश्याम, सुरेश, रामचरण, विजय सिंह आदि ने सहयोग किया।

Distribution of food items needy families india lock down

यात्रियों को कराया भोजन

कोरोना महामारी से निपटने के लिए आमजन के सहयोग के लिए सामाजिक संगठनों सहित समाजसेवी लगातार बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। लॉकडाउन के चलते परेशानी का सामना कर रहे जरूरतमंद निर्धन लोगों के लिए समाजसेवी रमेश पहाडिया द्वारा पैदल यात्रियों को भोजन करवाने के साथ ही खैरदा क्षेत्र में बसी कॉलोनियों में रसद सामग्री वितरित की गई। पहाडिया ने बताया कि खैरदा क्षेत्र में बसी कई कॉलोनियों में अधिकांश मजदूर वर्ग निवास करता है। लॉकडाउन के कारण रोजगार बंद होने से उन्हें दो वक्त की रोटी जुटाने में परेशानी नहीं हो, इसके लिए अंबेडकर कॉलोनी, मोतीनगर, लवकुश कॉलोनी व कच्ची बस्ती में निर्धन परिवारों को चिन्हित कर उन्हें 10-10 किलो के आटे के कट्टे वितरित किए गए। इसके अलावा पहाडिया ने इंद्रगढ में भी गाडिया लुहार, कालबेलिया, मेवाती बस्ती, हरिजन व बैरवा बस्ती में 10 किलो आटे के कट्टे सहित दाल, चावल, ऑयल व चीनी के किट वितरित किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !