Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जरूरतमंदों को रसद सामग्री का किया वितरण 

जरूरतमंदों को रसद सामग्री का किया वितरण

कोरोना महामारी से बचाव को लेकर किए गए लाॅकडाउन के चलते समाजसेवी व भामाशाहों द्वारा किया लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। गरीबों की मदद का यह सिलसिला लगातार जारी है। लाॅकडाउन में रोजगार के अभाव में रसद सामग्री जुटाने में असमर्थ लोगों के लिए समाजसेवी रमेश पहाडिया द्वारा रसद सामग्री का वितरण किया गया। पहाडिया ने बताया कि खैरदा क्षेत्र में अधिकांश मजदूर वर्ग निवास करता है। इस महामारी के समय कोई गरीब भूखा नहीं रहे, इसके लिए शुरू किया गया है। निर्धन परिवारों को रसद सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए लवकुश काॅलोनी व मोती नगर में जरूरतमंद लोगों को निर्धन परिवारों को चिन्हित किया गया। इसके बाद उन्हें 5 किलो आटा, चावल, दाल, चीनी, मसाले व तेल सहित सभी सामग्री का एक- एक किट बनाकर वितरित किए गए। इस दौरान रसद सामग्री वितरण में कुद्दुस खान, बाबू लाल चोहला, धारा सिंह बैरवा, धनराज गुर्जर, मुकेश बैरवा, शमशेर, मुकेश माली आदि ने सहयोग किया।

Distribution food materials needy people

उड़ान समूह ने भोजन सामग्री का किया वितरण

कोरोना की लड़ाई से निपटने के लिए में गरीब, असहाय व मजदूरों की सहायतार्थ उड़ान समूह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत चिन्हित परिवारों को खाध सामग्री का वितरण किया गया। डाक मण्डल व उड़ान समूह के संयुक्त तत्वावधान में सीमेंट फैक्ट्री में जरूरतमंद लोगों को भोजन सामग्री वितरित की गई। रसद वितरण कार्य में डाक विभाग के देवेन्द्र, नवल, छेल बिहारी, राजेश, रामफूल, सुशील विजेंद्र और उड़ान समूह के हरिओम, जसराज, धनश्याम, सुरेश, पप्पू और नीरज अकेला ने सहयोग किया ‌

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !