राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज मंगलवार को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर अतुल कुमार सक्सेना ने राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किशोर गृह की साफ-सफाई, पीने के पानी की सुविधा, रसोई-घर एवं चिकित्सा व्यवस्था तथा विधिक से संघर्षरत किशोरों को विधिक सहायता आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई। राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह में उपस्थित विधि से संघर्षरत बालकों से उनके प्रकरणों में नियुक्त अधिवक्तागण की जानकारी ली गई। न्यायमित्रों को पैरवी करने तथा विधि से संघर्षरत किशोरों की काउंसलिंग के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई तथा काउंसर को सही तरीके से किशोरों की काउंसलिंग करने के संबंध में निर्देश प्रदान किये।

साथ ही उपस्थित कर्मचारीगण को सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए मास्क, सेनेटाईजर आदि का प्रयोग करने एवं समय-समय पर कोविड-19 की जांच, टीकाकरण करवाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित विधि से संघर्षरत किशोरो को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर, अरविन्द कुमार प्रिन्सीपल मजिस्टेªट किशोर न्याय बोर्ड सवाई माधोपुर, न्यायमित्र हरिमोहन जाट, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यगण सीमा बंसल, अब्दुल जब्बार, काउंसलर गिर्राज शर्मा सहित अन्य कर्मचारीगण व आमजन उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया