Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला प्राधिकरण ने राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में किया प्रचार-प्रसार 

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में 12 मार्च 2022 को आयोजित होने वाली ऑनलाईन/ऑफलाईन राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आमजन में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु 12 फरवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता ने कुण्डेरा बस-स्टेण्ड, गणेशधाम चौकी, शेरपुर-खिलचीपुर चौराहा आदि स्थानों पर जागरूकता शिविरों के माध्यम से लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया गया।

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव ने विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत का महत्व बताते हुए जानकारी दी कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से प्रकरणों का निस्तारण किया जाता है, जिससे किसी एक पक्ष की जीत या हार नहीं होने से पक्षकारों के मध्य आपसी सामंजस्य बना रहता है। लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निस्तारण होने से इसकी कोई अपील भी नहीं होती है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक संख्यां में अपने-अपने प्रकरणों का अंतिम निस्तारण करवाकर इसका लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

District Authority Sawai Madhopur did publicity regarding National Lok Adalat

 

लोक अदालत अदालत में अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों, प्री-लिटीगेशन प्रकरणों को संबंधित न्यायालय के समक्ष अपने प्रकरणों को प्रस्तुत किए जाने हेतु प्रेरित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने महिला सशक्तिकरण के संबंध में विधिक जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि लैंगिक असमानता मुख्य सामाजिक मुद्दा है जिसमें महिलाएं पुरूषवादी प्रभुत्व देश में पिछड़ती जा रही है। पुरूष और महिला को बराबरी पर लाने के लिए महिला सशक्तिकरण में तेजी लाने की जरूरत है। सभी क्षेत्रों में महिलाओं का उत्था राष्ट्र की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए।

 

महिला एवं पुरूष के बीच की असमानता कई समस्याओं को जन्म देती है जो राष्ट्र के विकास में बड़ी बाधा के रूप में सामने आ सकती है। ये महिलाओं को जन्मसिद्ध अधिकार है कि उन्हें समाज में पुरूषों के बराबर महत्व मिलें। सशक्तिकरण को लाने के लिए महिलाओं को अपने अधिकारों से अवगत होना चाहिए। न केवल घरेलू और पारिवारिक जिम्मेदारियां बल्कि महिलाओं को हर क्षेत्रों में सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही नालसा एवं रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत, महिला सशक्तिकरण, नालसा एवं रालसा की योजनाओं के पोस्टर एवं पम्पलेट्स वितरित किए गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !