राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता ने मर्सी रिहवेलिटेशन सोसायटी द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थआों का जायजा लिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान संस्थाओं में स्टॉप की स्थिति, आवासित बालकों को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, आवासित बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई। मर्सी रिहवेलिटेशन सेल्टर होम को बालकों के कक्षों में साफ-सफाई रखने, औढने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये।

संस्था में प्रतिमाह बालकों के स्वास्थ्य जांच हेतु डॉक्टर की विजिट, संस्था में प्राथमिक उपचार किट, रसोई में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनदान, संस्था के परिसर को सर्दियों में गर्म एवं गर्मियों में ठण्डा रखने की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किये तथा साथ ही संस्था में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का विवरण बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश प्रदान किए। इस मौके पर अरविन्द सिंह चौहान प्रोजेक्ट डायरेक्टर, निशा त्रिवेदी कैयर टैकर एवं अलकनन्दा त्रिवेदी सामाजिक कार्यकता सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
इसी प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर सचिव श्वेता गुप्ता ने रूकमणी वृद्धाश्रम रिको एरिया खैरदा सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने संस्थाओं में स्टॉप की स्थिति, डिजीटल लाइब्रेरी की व्यवस्था, विशेष रीडर की उपलब्धता, दिव्यांग बालकों को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, दिव्यांग बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में संचालित चेतना दिव्यांग संस्थान के प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार शर्मा, फिरोज खान अध्यापक, कैलाश जांगिड, केयर टैकर सहित अन्य स्टाफ उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया