Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला प्राधिकरण सचिव ने बिल्डिंग द नेशन ग्रीन अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज गुरुवार को श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने बिल्डिंग द नेशन ग्रीन अभियान के तहत महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय साहू नगर सवाई माधोपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान के अनुसार माह जुलाई में बिल्डिंग द नेशन ग्रीन अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन हेतु जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण किया जाना है।

 

 

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को वन एवं अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधे लगाने, उनकी देखभाल व सुरक्षा के उपाय करने, 3 से 5 साल पुराने पेड़ों की उचित देखभाल व नियमित सिंचाई करने, न्यायालय परिसर, स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य सरकारी कार्यालयों में भी सघन वृक्षारोपण अभियान के संबंध में निर्देश प्रदान किये तथा बिल्डिंग द नेशन ग्रीन अभियान के तहत वृक्षारोपण किये जाने हेतु जगह चिन्हित करने, अभियान का आमजन मे अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने आदि के संबंध में चर्चा की गई।

 

 

District Authority Secretary Shweta Gupta did plantation in Government School Sahu nagar sawai madhopur

 

 

साथ ही बताया कि पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण की वजह से वृक्षारोपण की आवश्यकता इन दिनों अधिक हो गई है। वृक्षारोपण से तात्पर्य वृक्षों के विकास के लिए पौधों को लगाना और हरियाली को फैलाना है। प्रदूषण का स्तर इन दिनों बहुत अधिक बढ़ रहा है। इससे लड़ने का एकमात्र तरीका अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। साथ ही श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए जागरूक करने, आमजन को पर्यावरण प्रदूषण से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने और अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

 

 

इस दौरान घनश्याम बैरवा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सवाई माधोपुर, ओमप्रभा आर्य प्रिसिंपल महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय साहू नगर सवाई माधोपुर, रमेश चंद बैरवा व्याख्याता महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय साहू नगर सवाई माधोपुर, गजेंद्र पाल सिंह महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय साहू नगर सवाई माधोपुर तथा रामावतार मीणा महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय साहू नगर सवाई माधोपुर आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !