Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने किया सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कार्यालय का औचक निरीक्षण

लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करवाने के निर्देश

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव जिले में सुशासन स्थापित करने हेतु लगातार जिले के सभी राजकीय कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे है। जिला कलेक्टर ने आज मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की उप निदेशक मीना आर्य को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के पोस्टर, बैनर कार्यालय के बाहर लगवाकर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश प्रदान किए।

 

इस दौरान उन्होंने कार्यालय में कर्मचारियों के साथ बैठक कर वहां मौजूद लोगों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने कार्यालय द्वारा जारी पावती रसीद एवं समस्या निवारण के तरीकों, लाभार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर और कर्मचारियों के कार्य करने के तरीके के बारे में जानकारियां फीडबैक लिया।

 

District Collector conducted surprise inspection of Social Justice and Empowerment Office

 

इस दौरान उन्होंने ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सिलिकोसिस, अम्बेडकर डीवीटी वाउचर योजना, मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जांच कर सात दिन के भीतर प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं में ऑनलाईन किए गए आवेदनों पर अलग-अलग स्तर पर लगाए गए ऑब्जेक्शन की जानकारी लेकर सभी आवेदनों में कमियों की पूर्ति करवाकर लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करवाने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान कई लाभार्थियों के फार्म ब्लाक स्तर पर लंबित पाए गए। उन्होंने उप निदेशक मीना आर्य को निर्देशित किया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधीन आने वाले समस्त छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण कर छात्रावासों में सभी मूलभूत सुविधाओं साफ-सफाई की सुनिश्चित व्यवस्था, विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद की सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था का निर्धारण किया जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !