जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने किया यूआईटी कार्यालय का औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने आज शुक्रवार को यूआईटी कार्यालय सवाई माधोपुर को औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था, संचालित योजनाओं की प्रगति, शहर में आधारभूत सुविधाओं एवं सौन्दर्यकरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर शहर के सौन्दर्यकरण के अतिरिक्त सामाजिक सरोकार की योजनाओं के तहत निर्माण कार्यो की कार्य योजना बनाकर विकास कार्य करवाने के निर्देश दिये।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया