Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने योजनाओं में प्रगति लाने के दिए निर्देश

सवाई माधोपुर जिला परिषद में संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभारियों के साथ आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने बैठक कर प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
जिला कलेक्टर ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना को योजनाओं के प्रभारियों के नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर योजनाओं की प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक योजना के प्रभारी को योजना में प्रगति लाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण को 15 दिवस से अधिक लंबित न हो उन्हें निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए। जिला कलेक्टर ने माड़ा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। विधायक स्थानीय निधि योजना में जिला कलेक्टर ने कार्यों को अति शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

 

District Collector gave instructions to bring progress in the schemes in sawai madhopur

 

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण एवं भुगतान, सामुदायिक स्वच्छता परिसर के निर्माण, ओडीएफ प्लस की प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने योजनाओं से जुड़े प्रभारियों को फील्ड में निरीक्षण कर मॉनिटरिंग कर प्रगति लाने, लाइट्स एवं पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण और महात्मा गांधी नरेगा योजना में अमृत सरोवर निर्माण कार्यों की स्वीकृति जारी करने तथा श्रमिक बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक मे अधिशाषी अभियंता मनरेगा प्यारेलाल मीना, अधिशाषी अभियंता अभियांत्रिकी श्योदान मीणा, परियोजना अधिकारी लेखा गिरिराज मीणा सहित योजनाओं से जुड़े अधिकारी कार्मिक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !