श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए अयोध्या से प्राप्त पूजित अक्षत प्रदान कर श्रीरामलला दर्शन करने हेतु जिला कलेक्टर को निमंत्रण दिया गया। साथ ही रामभक्तों ने पुलिस अधीक्षक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को घर पर श्रीरामलला दर्शन हेतु पूजित अक्षत प्रदान किये।

एक जनवरी से प्रारम्भ गृह सम्पर्क अभियान में नगर के घरों में श्रीराम भक्तों द्वारा घर घर जाकर पूजित अक्षत प्रदान किये जा रहे हैं। 7 जनवरी तक नगर के 30 हजार घरों में जाकर अयोध्या में श्रीरामलला दर्शन हेतु निमन्त्रण दिया जावेगा। इस निमित्त नगर में 51 टोलियां मातृशक्ति समूह सहित प्रतिदिन घर-घर जाकर कार्य कर रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया