जिला कलेक्टर पी.सी. पवन ने मंगलवार को न्याय आपके द्वार 2018 के तहत ग्राम पंचायत भाड़ौती में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर ग्राम वासियों की ओर से जिला कलेक्टर का स्वागत भी किया गया।
जिला कलेक्टर ने शिविर में ग्रामजन को लाभांवित किए जाने हेतु सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व विवादों का समाधान करना तथा राज्य सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को लाभांवित करना है।
जिला कलेक्टर पवन ने उपखण्ड अधिकारी को राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन का वितरण किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया