जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने जिले में चल रहे फोर वाटर आधारित कार्याें का पंचायत समिति खण्डार के ग्राम फिरोजपुरा में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल ग्रहण विकास विभाग के अधिक्षण अभियन्ता पी.एम. गुप्ता, अधिशाषी अभियन्ता सी.पी. गोयल तथा सहायक अभियन्ता एसएस तोमर भी उपस्थित रहे।
जिला कलेक्टर ने जल ग्रहण विकास एवं भूसंरक्षण विभाग के अभियंताओं को गुणवत्ता के कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने फिरोजपुरा में निर्मित एम.पी.टी. की भराव क्षमता को बढ़ाने हेतु महात्मा गांधी नरेगा योजना से गहराई बढ़ाने के निर्देश दिए।
फिरोजपुरा में फोर वाटर आधार पर 310 हैक्टर क्षेत्रफल का उपचार 42 लाख रूपए से वन विभाग एवं जल ग्रहण विकास एवं भूसंरक्षण विभाग द्वारा किया जा रहा है। जल ग्रहण विकास विभाग की सभी 13 एम.पी.टी. का निर्माण पूरा हो गया है। मेडबन्दी कार्य प्रगति पर है। इन कार्याे से भू-जल स्तर में वृद्धि, मृद्राक्षरण की रोकथाम एवं पर्यावरण में सुधार होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
