Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर में कक्षा-कक्षों, विद्यालय परिसर आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिला कलक्टर ने शिक्षकों से विद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा – निर्देश दिए है।

 

 

उन्होंने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से उनके विषय, करियर आदि के बारें में बातचीत कर अध्ययन के लिए प्रेरित किया एवं उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को भी जांचा। इसके साथ ही उन्होंने मिड-डे-मील, बाल गोपाल दूध वितरण योजना एवं शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए है।

 

 

 

District Collector inspected Mahatma Gandhi Government Higher Secondary School, Shahunagar Sawai Madhopur

 

 

 

 

इस दौरान उन्होंने विद्यालय में बन रहे मिड-डे-मील का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को चख कर जांचा। उन्होंने विद्यालय में सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, परिसरों की समय-समय पर सफाई कराने, खाली जगहों पर पौधारोपण करने के निर्देश दिए। वहीं उड़ान योजना के तहत बालिकाओं को वितरण किए जा रहे नैपकिन रजिस्टर की जांच कर नैपकिन वितरण के संबंध में फीडबैक लिया।

 

 

 

इस दौरान उन्होंने कार्यालय रिकार्ड, विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका की जांच कर नो बैग-डे पर विद्यार्थियों को करवाए जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर जीतेन्द्र सिंह नरुका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, तहसीलदार मुकेश अग्रवाल, प्रधानाचार्या ओम प्रभा आर्य सहित शिक्षक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !