जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने बौंली पंचायत समिति स्थित भाडौती ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय भवन में निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने के साथ ही भवन में वर्षा जल संग्रहण के लिए संरचना बनवाने के निर्देश विकास अधिकारी को दिए।

जिला कलेक्टर ने विद्यालय में निर्माण कार्य रुके होने पर नाराजगी प्रकट की और सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता को कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय भवन में बोरवैल के पास स्टोरेज पिट बनवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर पोषाहार कक्ष में गए और वहां भोजन निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री की जांच की। उन्होंने विद्यालय भवन में साफ-सफाई और शौचालय की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। परिसर में पुरानी टंकी में पानी जमा देख उसे हटवाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मलारना डूंगर मनोज सैनी, तहसीलदार धनराज मीना, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीफूल मीना सहित शिक्षकगण उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया