बैंक प्रशासक एवं जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने आज बुधवार को सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने बैंक के वरिष्ठ प्रबन्धक आलोक कुमार जैन एवं प्रबन्धक सुभाष चन्द बबेरवाल की उपस्थिति में बैंक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने बैंक परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिला कलेक्टर ने बैंक के वार्षिक बजट के संबंध में चर्चा कर वर्ष 2023-24 का वार्षिक बजट 4964 लाख रूपए के विरूद्ध वास्तविक व्यय खर्च 4841.71 लाख रूपए का बजट स्वीकृत किया। इसके साथ ही उन्होंने बैंक के लिए 85 लाख रूपए का पूंजीगत बजट भी स्वीकृत किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया