Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने खिजूरी शिविर का किया निरीक्षण

35 लाभार्थियों को बांटे आवास प्लस की स्वीकृति के पत्र, स्वीकृति पत्र पाकर लाभार्थियों के खिले चेहरे

 

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आज मंगलवार को सवाई माधोपुर की खिजूरी, चौथ का बरवाड़ा की पांवडेरा और गंगापुर सिटी की खानपुर बडौदा ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन हुआ। जिले में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं उनकी टीम ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त परिवादों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने मंगलवार को खिजूरी में पहुंचकर शिविर का औचक निरीक्षण किया।

 

 

 

 

उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। कलेक्टर ने शिविर में 224 पट्टे वितरित किये। वहीं शिविर में 35 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास प्लस योजना में आवास स्वीकृति के पत्र सौंपे। आवास स्वीकृति पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। इस शिविर में नवीन जॉब कार्ड 35,  रेकार्ड में नाम शुद्धि के 140 प्रकरणों का समाधान किया गया। नामांतकरण के 210, विभाजन के 5, रास्ते संबंधी प्रकरण 10, आबादी विस्तार के प्रस्ताव 3, सीमाज्ञान 27, श्मसान एवं अन्य प्रकरण का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार पेंशन के 16, पालनहार सत्यापन के 5, ट्राईसाइकिल के 2, रोड़वेज स्मार्ट कार्ड 16 का लाभ दिया गया।

 

 

 

शिविर में तकासमा, गैर खातेदारी से खातेदारी के प्रकरणों का निस्तारण किया। ग्रामीणों द्वारा रेलवे स्टेशन रवाजना डूंगर में लाखेरी सीमेंट के ठेकेदार द्वारा कोयला चूरी उतारे जाने की शिकायत पर रेलवे के अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर समस्या समाधान के निर्देश दिए। इसी प्रकार खिजूरी में ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी होने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नत व्यक्त की। कलेक्टर ने पट्टे प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से तीन माह में पट्टों का आवश्यक रूप से पंजीयन करवाने का आग्रह किया।

 

 

 

कलेक्टर ने ग्रामीणों को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अधिकारियों को गांवों में भेजकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया जा रहा हैं। उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को शिविरों में योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए। शिविरों में आवास स्वीकृति व पट्टे पाकर लाभार्थियों के चेेहरे खुशी से चमक गए।

 

District Collector inspected the Khijuri camp in sawai madhopur

 

 

इसी प्रकार नामांतकरण, खातों में नाम शुद्धि, रास्तों के प्रकरण तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रकरणों का तत्काल निस्तारण होने से लाभार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता का भाव रहा तथा शिविरों के आयोजन के लिए राजस्थान सरकार का आभार जताते नजर आए। जिला कलेेक्टर ने ग्रामीणों से अपने आसपास साफ सफाई रखने तथा खुद अतिक्रमण नहीं करने एवं दूसरों को समझाने का आग्रह भी किया। मंगलवार को आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं उनकी टीम ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त परिवादों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया। शिविरों में पंचायत द्वारा जारी किए गए पट्टों का वितरण किया।

 

 

यहां सहमति से खाते के विभाजन का कार्य करने के बाद दस्तावेज भी सौंपा गए। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की टीम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था, विधवा पेंशन के प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया। इसी प्रकार पालनहार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर स्वीकृति आदेश जारी किए गए। शिविरों में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। अन्य बीमारियों के लिए मरीजों को नि:शुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई। शिविर में बिजली के बिल में संशोधन, जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने सहित प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया।

 

 

शिविरों में महिलाओं की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन और सीएम एकल नारी सम्मान पेंशन की स्वीकृति जारी की गई। बैंक खाते में मिस मैच होने के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित रह रहे लाभार्थियों के खाते का संशोधन किया गया। फव्वारा सिंचाई संयंत्र और ड्रिप सिंचाई संयंत्र के लिए प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन किया गया। खराब पड़े हैंडपम्पों की मरम्मत की गई।

 

 

 

चिकित्सा विभाग की स्टॉल पर बीपी एवं शूगर जांच की सुविधा का लोगों द्वारा भरपूर लाभ उठाया। शिविर में शिविर प्रभारियों द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में लोगों को जागरूक किया तथा अधिक से अधिक पंजीयन करवाने की बात कही। अन्य योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी देकर लाभांवित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !