Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने किया गंगापुर एवं वजीरपुर उपखंड के कार्यालयों का निरीक्षण”

जिला कलक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने शनिवार को गंगापुर सिटी उपखंड के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने गंगापु सिटी में सबसे पहले उप कारागृह का निरीक्षण किया। यहां जेल में बंदियों से बातचीत कर सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेकर जेल अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

District collector inspection offices

साथ ही बेहतर साफ-सफाई रखने की बात कही। इसके बाद उन्होंने तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर तहसीलदार कार्यालय, उप तहसीलदार कार्यालय, रिकॉर्ड रूम एवं पटवार घर आदि का निरीक्षण कर रिकॉर्ड ऑनलाइन करने के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने तहसील कार्यालय के लिए बन रही नई बिल्डिंग का काम भी देखा और जल्द ही इस कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए। तहसील कार्यालय में पटवारियों से बातचीत कर जिला कलक्टर ने पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी को प्रशासन की आंख और कान के समान बताते हुए जनता एवं प्रशासन के बीच की कडी बताया। उन्होंने कहा कि यदि पटवारी बेहतर तरीके से गांवों में काम करें जिससेे जनता के कार्य समय पर एवं आसानी से हो सकें। उन्होंने पटवारी से अतिरिक्त जिला कलक्टर बनने तक के सफर का उदाहरण देते हुए पटवारियों को बेहतर तरीके से काम करने की नसीहत दी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण किया। यहां रिकॉर्ड, मालखाना एवं हवालात का निरीक्षण कर हवालात में बंद लोगों से खाना मिलने सहित शौचालय की साफ सफाई का जायजा लिया। यहां थाना प्रभारी दीपक ओझा ने उन्हें विभिन्न मुकदमों में कमी आने की जानकारी दी। इसके बाद मिनी सचिवालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। यहां उन्होंने ऑफिसर्स योगा एण्ड स्पोट्र्स क्लब का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही अतिरिक्त जिला कलक्टर के साथ बैडमिंटन खेलकर खेलों की शुरुआत की। जिला कलक्टर ने इसके बाद उपकोष कार्यालय, पंचायत समिति एवं वजीरपुर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजनारायण शर्मा, एसडीएम बाबूलाल जाट, तहसीलदार बनवारीलाल शर्मा एवं कोतवाली थाना प्रभारी दीपक ओझा आदि साथ रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !