Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने दौलतपुरा रात्रि चैपाल में सुनी समस्याएं

जिला कलक्टर डाॅ.एस.पी. सिंह ने गुरूवार को खण्डार पंचायत समिति की दौलतपुरा ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र मेें ग्रामीणों की सार्वजनिक और व्यक्गित समस्यायें सुनी, उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा शिक्षा, सड़क, आंगनबाडी केन्द्र, स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि के बारे में फीडबैक लिया।
कई ग्रामीणों ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत गेहूं दिलवाने की मांग की। जिला कलक्टर ने बताया कि इसके अन्तर्गत 69 प्रतिशत आबादी को ही जोडा जा सकता है। ग्रामीण सामाजिकता का परिचय दे और जो ज्यादा गरीब हैं, विधवा, दिव्यांग हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर इसका लाभ दिलवायें। अपात्र व्यक्ति खुद ही आवेदन कर अपना नाम कटवा ले। दूसरे के हक का अनाज खाना धार्मिक, नैतिक, सामाजिक किसी भी दृष्टिकोण से ठीक नहीं है। जिला कलक्टर ने रसद विभाग की अधिकारी को शुक्रवार 22 नवम्बर को स्थानीय राजीव गांधी सेवा केन्द्र में ई-मित्र संचालक की सहायता से कैम्प लगाकर एनएफएस के आवेदन ऑनलाइन भरवाने के निर्देश दिये। इन सभी आवेदनों की जल्द से जल्द जाॅंच कर पात्रों को सूची में शामिल करने के निर्देश दिये। साामाजिक सुरक्षा पेंशन के बारे में जिला कलक्टर ने विस्तार से जानकारी दी तथा ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि योजनाबद्ध कार्य करें। किसी पुरूष का मृत्यु प्रमाण पत्र का आवेदन आया है तो उसकी विधवा की तत्काल पेंशन शुरू करवायें तथा पालनहार बच्चे हों तो उसी समय इस योजना का भी फाॅर्म भरवायें।

District collector listened problems night chapel
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि राशन सामग्री वितरण में अनियमितता लापरवाही पर पुराने राशन डीलर को निलम्बित कर उनके गाॅंव को दूसरे डीलर से अटैच कर दिया गया था। अब अटैच वाला डीलर खुद राशन वितरित नहीं कर निलम्बित डीलर से ही राशन वितरण करवा रहा है जिसमें भी गड़बड़ की जा रही है। जिला कलक्टर ने रसद विभाग की अधिकारी को जाॅंच कर उन्हें रिपोर्ट देने के निर्देश दिये।
कुछ ग्रामीणों ने रास्तों पर अतिक्रमण होने या खेत व घर तक रास्ता नहीं होने की षिकायत की। इस पर जिला कलक्टर ने बताया कि सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की सभी शिकायतें तहसीलदार को देकर 7 दिवस में इनकी जाॅंच कर अतिक्रमण पाये जाने पर हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी के खेत में से रास्ता चाहिये तो 251 बी के अन्तर्गत उपखण्ड मजिस्ट्रेट के न्यायालय में जायें। उपखण्ड मजिस्ट्रेट रास्ता देने का निर्णय करेगा तो डीएलसी दर की दोगुना राशि जमा करवा कर रास्ता दे दिया जायेगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास दिलवाने की मांग पर जिला कलक्टर ने कहा कि 2022 तक सभी को आवास मिल जायेगा। जिसके पास पहले से ही पक्का मकान है या 1 ही परिवार के 5 लोग आवास मांगे तो उन्हें देना सम्भव नहीं है। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी को इस योजना में पात्र परिवारों की वरीयता के आधार वाली सूची राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर चस्पा करने के निर्देश दिये जिससे पात्र व्यक्ति को तसल्ली हो जाये कि 2022 तक उसे आवास मिल जायेगा और वह इधर-उधर न भटके। इस ग्राम पंचायत में गत 3 साल में 40 आवास स्वीकृत हुये हैं। इनमें से 39 को तीनों किश्त मिल चुकी हैं तथा निर्माण पूर्ण हो चुके हैं। कालू पुत्र हरिकिशन का मकान निर्माण अधूरा रहने की सूचना पर जिला कलेक्टर ने ग्राम विकास अधिकारी मोहन सिंह चौधरी को निर्माण पूर्ण करवाने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत में स्थित दौलतपुरा सी. सै. स्कूल तथा सुमनपुरा मिडिल स्कूल की व्यवस्थाओं और पढाई के सम्बन्ध में ग्रामीणों से पूछा। ग्राम पंचायत में 9 आंगनबाडी केन्द्र हैं। जिला कलक्टर ने स्कूल न जाने वाले छोटे बच्चों को इनमें भेजने के लिये समझाया तथा कहा कि कई परिवार हजारों रूपये खर्च कर अपने बच्चों को प्री-केजी/प्ले स्कूल भेजते हैं। वहाॅं की पूरी सुविधा इस आंगनबाडी केन्द्रों में निःशुल्क हैं। जिला कलक्टर ने मौके पर ही फाॅर्म-6 भरवाये तथा अधिकतम 3 दिन में मनरेगा में अतिरिक्त कार्य चालू करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने, गैर कानूनी कार्य न करने और बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की सलाह दी।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुये पुलिस समाजकंटकों की सूची बना रही है। पुलिस को इस सम्बन्ध में सहयोग करें, अपराधी के सम्बन्ध में समय रहते पुलिस को सूचना दें। झूंठे मुकदमें दर्ज न करवायें, ऐसा करने पर 6 माह की जेल होती है। जो घटना हो, वही दर्ज करवायें, ऐसा न सोचे कि विपक्षी ने तो गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है, मैं उससे भी गम्भीर धारा में या बढा-चढा कर मुकदमा दर्ज करवा दूंगा तो फायदे में रहूँगा। झूॅंठ लिखने या बोलने से आपका पक्ष कमजोर हो जाता है। एसपी ने आवारा पशुओं, रोजडों से बचकर निर्धारित गति सीमा में यातायात नियमों का पालन करते हुये वाहन चलाने की अपील की। सरपंच संतोष कंवर ने जिला कलक्टर का स्वागत किया और ग्रामीणों की ओर से आभार प्रकट किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !