Thursday , 22 October 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने की जनसुनवाई

“जिला कलेक्टर ने की जनसुनवाई”

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक में 26 प्रकरणों पर विचार किया गया। साथ ही जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई कर अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे आमजन के प्रति संवेदनशील होकर समस्याओं एवं प्राप्त परिवादों का समय पर एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें ताकि परिवादी को अपनी समस्या का समाधान करवाने के लिये उच्च अधिकारियों के पास लेकर नहीं जाना पड़े।
रिटायर्ड सरकारी कार्मिक मदनलाल ने उसकी पेंशन चालू करवाने के लिये जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन का आभार प्रकट किया। रामसिंह निवासी खंडार ने मई, 2014 में कृषि विद्युत कनेक्शन के लिये डिमांड नोटिस जमा करवाया था लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं हुआ। इस पर जिला कलेक्टर ने प्रकरण की जाॅंच कर कार्रवाई करने के निर्देश जेवीवीएनएल एसई को दिये।
बौंली ग्राम पंचायत में अनियमितता की शिकायत सही मिलने पर कलेक्टर ने बीडीओ को सम्बंधित ग्राम विकास अधिकारी से 4 लाख 42 हजार 9 रूपये की वसूली करने तथा ग्राम विकास अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई भी करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस ग्राम पंचायत की विशीष ऑडिट करवाने के भी निर्देश दिये।
शिवलाल ने शिकायत दर्ज करवायी है कि दौलतपुरा में भू-माफिया ग्रामीणों को परेशान कर रहे हैं तथा सरकारी भूमि पर कब्जा किये बैठे हैं। इस पर जिला कलेक्टर ने खंडार तहसीलदार को स्वयं मौके पर जाकर जाॅंच करने के निर्देश दिये। मुरली शर्मा निवासी सूर्य नगर काॅलोनी ने मंदिर माफी भूमि पर मैरिज गार्डन बनाये जाने की शिकायत की। बाबूलाल सैन निवासी सूर्य नगर, सवाई माधोपुर ने मंदिर माफी भूमि पर मैरिज गार्डन निर्माण करने तथा प्रार्थी के घर को क्षति पहुंचाने की शिकायत की थी। इस पर एसडीएम और तहसीलदार ने जाॅंच की तथा पाया कि मैरिज गार्डन का कार्य रूक गया है तथा प्रार्थी के घर को क्षति पहुंचाने के मामले में पाबंदी की कार्रवाई की जा रही है।

District Collector rajendra kishan heard the problems of people in Sawai Madhopur

जिला कलेक्टर ने मिर्जा मौहल्ला निवासी कदीर मौहम्मद की शिकायत पर जाॅंच कमेटी गठन कर जाॅंच करवाने का आश्वासन दिया। कदीर ने यूआईटी की जमीनों पर अवैध कब्जे तथा अवैध खरीद-बेचान की शिकायत की थी। कमरूद्दीन निवासी कागजी मौहल्ला ने उसके मकान तक पहुंचने के लिये रास्ता दिलवाने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदार को मौके पर जाकर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिये। जगदीश प्रसाद जोशी ने रीको एरिया, खैरदा में जेवीवीएनएल द्वारा अवैध विद्युत कनेक्शन की शिकायत की थी। रीको ने जाॅंच में अवैध विद्युत कनेक्शन स्वीकार कर लिया है। कलेक्टर ने इस प्रकरण में प्लाॅट आवंटी के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने रिटायर्ड जमादार दिलकुश सैनी की शिकायत सुनने के बाद तहासीलदार प्रीति मीणा को निर्देश दिये कि गुरूवार को ही इसके राजस्व रिकाॅर्ड की सिद्ध करें। सैनी की रवांजना डूंगर में खातेदारी भूमि है लेकिन रेकार्ड में उसके दादा का गलत नाम दर्ज हो गया तथा इसको शुद्ध करवाने के लिये गत 4 साल से पटवारी से लेकर उच्च अधिकारियों तक चक्कर काट रहा है।
हाजी इकबाल खान ने शोरती बाजार में संकरी सड़कों पर वाणिज्यिक वाहन खड़े कर रास्ता अवरूद्ध करने की बात कही। इस पर कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त और डीटीओ को जाॅंच करने के निर्देश दिये। टीकाराम मीणा ने शहरी गौरव पथ, सवाई माधोपुर की चौड़ाई मानकों के अनुसार बढ़ाने, अम्बेडकर काॅलोनी, खैरदा में विद्युत पोल, तारों को सुव्यवस्थित करवाने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने जेवीवीएनएल अधीक्षण अभियन्ता को मौका दिखवाने और कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
सुनारी निवासी हंसराज व अन्य ने बिजली बिल ज्यादा आने और कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने, चौथ का बरवाड़ा निवासी इकरामुद्दीन ने डिमांड नोटिस जमा करवाने के बावजूद घरेलू विद्युत कनेक्शन नहीं मिलने तथा आवेदन पत्रावली जमा करवाने के बाद भी नल कनेक्शन नहीं होने की वेदना बताई। प्रेमचंद जैन ने सर्किट हाउस वाली सड़क पर अवैध कब्जे होने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। मलारना डूंगर के बड़ा गांव निवासी मोतीलाल ने उसकी भूमि पर अवैध कब्जा कर गैर कानूनी रूप से रास्ता निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मानटाउन निवासी देवेन्द्र कुमार जांगिड ने घर पर रखी कार जलाने, उसे धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर एएसपी गोपाल सिंह कानावत ने बताया कि अपराधी तत्वों के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस की नीति अमल में लायी जा रही है। देवचन्द मीणा ने बिछोछ में मनरेगा में फर्जी भुगतान उठाने, खोतेदारी भूमि पर अवैध कब्जा होने की शिकायत की।
शहीद अहमद ने 2 साल से खगरों का मौहल्ला में नल में एक बूंद नहीं आने की बात बताई। कलेक्टर ने सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये।
जनसुनवाई में एडीएम डाॅ. सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद सीईओ आर. एस. चौहान, एएसपी गोपाल सिंह कानावत, सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीणा, सवाई माधोपुर नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

आमजन के वाजिब काम समय पर पूरे नहीं करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर की जायेगी कड़ी कार्रवाई

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने गुरूवार को वीसी के माध्यम से एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ समेत सभी उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। जिला स्तरीय अधिकारी भी कलेक्ट्रेट में आयोजित इस बैठक में उपस्थित रहे। कलेक्टर ने बुधवार शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वीसी के माध्यम से दिये निर्देशों को अक्षरश: धरातल पर साकार करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने बताया कि लोगों के वाजिब काम समय पर पूरे करना प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी का दायित्व है। अगर किसी व्यक्ति का काम समय पर नहीं होता है तो उसे होने वाली पीड़ा के लिए सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि सुशासन की दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रावधानों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने बताया कि यदि आपके स्तर पर कोई काम सम्भव नहीं है तो उसे उच्च स्तर पर रैफर करें। यदि कोई काम बजट अभाव या नियम विरूद्ध होने के कारण सम्भव नहीं है तो फरियादी को स्पष्टता और विनम्रता के साथ समझा दें। नामान्तरण, सीमा ज्ञान, पत्थरगढ़ी, भू-संपरिवर्तन सहित अन्य राजस्व सम्बंधी मामलों का समय पर निस्तारण नहीं होने से आमजन अपने अधिकार से वंचित रहता है। इसमें देरी करने वाले कार्मिकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि सभी विभागों के कार्यालयों का नियमित और औचक निरीक्षण करें, कार्मिकों की उपस्थिति चैक करें तथा वहां आये आमजन से फीडबैक लें कि उनके काम समय पर हो रहे हैं या नहीं।
जिला कलेक्टर ने सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी नगर परिषद आयुक्तों को एक सप्ताह के भीतर ही मेगा समस्या समाधान शिविर लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम डाॅ. सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद सीईओ आर. एस. चौहान, एएसपी गोपाल सिंह कानावत, सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीणा, सवाई माधोपुर नगर परिषद आयुक्त व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !