Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने मलारना डूंगर थाने का किया औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शुक्रवार को मलारना डूंगर पुलिस थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा तथा थानाधिकारी को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पुलिस थाने के मालखाने, बैरक, महिला डेस्क, हवालात और एचएम कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर को पूरी तरह स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था के संबंध में थानाधिकारी राजेन्द्र गिरी से जानकारी ली। कलेक्टर ने पुलिस थानाधिकारी को निर्देश दिए कि बजरी के अवैध खनन तथा परिवहन को हर हाल में रोका जाए। अवैध परिवहन वाले पोइंट्स पर विशेष निगरानी रखी जाए। बजरी के अवैध स्टॉक को जब्त कर सीज किया जाए। उन्होंने इस संबंध में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कम्प्यूटर कक्ष को देखा और रिकॉर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्मन तामील करवाने और मुकदमों की पेडेंसी के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थानाधिकारी से थाना क्षेत्र में 184 टोपीदार बंदूक के लाइसेंस रिन्यूवल के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

District Collector Rajendra Kishan inspected Malarna Dungar police station

कलेक्टर ने थाना क्षेत्र में हिस्ट्री शीट के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इसी प्रकार जमानती वारंट के 356 एवं गिरफ्तारी वारंट 37 अदम तामील होना पाया जाने पर इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार थाने में 3 माह से पुराने 113 मुकदमें पैंडिंग पाए जाने पर जांच की गति बढ़ाकर निस्तारण के निर्देश दिए। मालखाने के संबंध में निस्तारण पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान लाइसेंसी हथियार, कर्मचारियों की उपस्थिति सहित अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की। इससे पूर्व थाने पहुंचने पर कलेक्टर को पुलिस जवानों ने गार्ड आफ ऑनर दिया। उन्होंने थाना परिसर में पौधरोपण कर हरा भरा बनाने एवं सौंदर्यीकरण बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !