Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया संविधान दिवस

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाक व नगर कांग्रेस द्वारा इन्द्रा कॉलोनी स्थित कार्यालय पर संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस शहर सवाई माधोपुर के अध्यक्ष व नगर परिषद उप सभापति अली मोहम्मद ने की। पीसीसी सदस्य गोविन्द प्रसाद गुप्ता अधिवक्ता ने संविधान निर्माता डा, भीम राव अम्बेडकर व महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता लक्ष्मीकुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हरि मेाहन शर्मा ने उपस्थित सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी व कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि हर भारतीय के लिए 26 नवम्बर का दिन बेहद गर्व का दिन है।

 

कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता। 26 नवम्बर 1949 के दिन संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। यह संविधान ही है जोे हमे आजाद देश के आजाद नागरिक की भावना का अहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमे हमारा हक दिलाते है वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य हमे हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते है। संविधान पर अली मोहम्मद ने शायरी सुनाई कि- हर किसी के हितो की रक्षा हो ऐसा विधान है, सबको जोड़कर रखे ऐसा भारत का संविधान है।

 

District Congress Committee celebrated Constitution Day in sawai madhopur

 

यह संविधान कितनी मेहनत ओर परिश्रम से बना है इसको बनने मे 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन लगा है। हर किसी को संविधान का सम्मान करना चाहिए, सच की जीत हो, अन्याय का दमन होना चाहिए। संविधान के जानकार गिर्राज सिंह गूर्जर एडवोकेट ने संविधान मे प्रदत्त मौलिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी व सभी को संविधान के प्रति जागरुक रहने का अनुरोध किया। पीसीसी सदस्य गोविन्द प्रसाद गुप्ता एडवोकेट ने संविधान मे केन्द्र व राज्य सरकारों के गठन, कार्यपालिका व न्यायपालिका के अधिकार व क्षेत्राधिकार के बारे में अवगत कराया व कहा कि हम सबको संविधान के प्रति निष्ठावान होना चाहिए।

 

इसके अलावा मौके पर कार्यक्रम में उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीना, नगर अध्यक्ष अनिल वर्धमान, ब्लाक महा सचिव संजय गौतम, हरिशंकर तिलकर, सोैेभाग्यमल, रामजीलाल गूर्जर, सतीष श्रीवास्तव, रामजीलाल बैरवा, बृजमोहन सिसोदिया, असीम पार्षद, राजू बैरवा, रमेशचन्द शर्मा, दिलीपसिंह राजावत, विष्णु शर्मा, लक्ष्मीकान्त मीना, गुरुवचन, धर्मवीर कुंमावत, सुरेन्द्र नाटानी, रईस करमोदा, दुर्गासिंह आदि उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य गोविन्द प्रसाद गुप्ता ने सभी उपस्थित कांग्रेसजनों को संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अन्त में ब्लाक महासचिव संजय गौतम का जन्मदिन मनाया उन्हे जन्म दिन की बधाई दी व केक काटा गया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !