जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ.एस.पी.सिंह ने करमोदा में पंचायत चुनाव के लिए तैयारियों की जायजा लिया तथा प्रथम चरण के नाम निर्देशन के लिए पहुंचे रिटर्निंग अधिकारी एवं मतदान अधिकारी से नाम निर्देशन प्रक्रिया के बारे में तैयारियों की जानकारी ली।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र पर आवश्यकता की सुविधाओं, शौचालय, पेयजल, रोशनी आदि के सम्बन्ध में बीएलओ एवं अन्य उपस्थित अधिकारियेां से जानकारी प्राप्त की। जिला निर्वाचन अधिकारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करमोदा में बनाए गए मतदान केन्द्रों तथा नाम निर्देशन एवं चुनाव प्रक्रिया के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी.सिंह ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पंचायत चुनाव करवाने के लिए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां की गई है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। उन्होंने ग्रामीणों से भी आग्रह किया कि चुनाव के दौरान आपसी सद्भाव, भाईचारा बनाए रखते हुए चुनाव कार्य को सम्पन्न करवाने में सहयोग प्रदान करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव के संबंध में आमजन को भय मुक्त होकर मतदान करने की बात कही।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया