Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिखाई विशेष योग्यजन रैली को हरी झण्ड़ी

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस पर सभी मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने विशेष योग्यजन मतदाता जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा निकाली गई यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर अम्बेडकर सर्किल होते हुए बजरिया के मुख्य मार्गो से होती हुई सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर में जाकर सम्पन्न हुई।

 

District Election Officer gave green flag to the specially abled people rally in sawai madhopur

 

रैली में पुलकित स्पेशल स्कूल सवाई माधोपुर, मुस्कान विमंदित विद्यालय, चेतना विकलांग विद्यालय, आदर्श ग्रामोदय सेवा संस्थान सवाई माधोपुर के विशेष योग्यजन विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य विशेष योग्यजनों ने भाग लिया। इस दौरान रैली में विशेष योग्यजनों ने ट्राईसाइकिल, स्कूटी एवं पैदल माध्यम से सभी मतदाताओं को तख्तियों पर लिखे नारों से निर्भिक एवं स्वतंत्र होकर मतदान करने की अपील की। इस दौरान रैली में भाग लेने वाले सभी विशेष योग्यजनों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक गौरी शंकर मीना ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस दौरान स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा, उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमन्त सिंह, एसीबीईओ सवाई माधोपुर नीरज भास्कर, श्रीदास सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !