Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिये अन्तिम निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) का प्रकाशन 3 जनवरी को होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.एस.पी. सिंह ने बताया कि 1 जनवरी, 2020 को 18 साल का हो चुका मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा ले। इसके लिये जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज सभी बूथों पर बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहे तथा नाम जुड़वाने, हटवाने तथा नाम में संशोधन के आवेदन प्राप्त किये। सभी बूथों पर गत 4 दिसम्बर को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची का भी पठन किया गया ताकि पता चल सके कि किसका नाम 18 साल आयु के बाद भी सूची में नहीं है या मृत्यु/पलायन के बावजूद किस का नाम सूची में है।
जिला निर्वाचन अधिकारी समेत चुनाव प्रक्र्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों ने बूथों का दौरा कर इस अभियान की निगरानी की तथा बीएलओ और पर्यवेक्षकों के कार्य की समीक्षा की।

District Election Officer inspected booths
जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. एस. पी. सिंह ने खिलचीपुर, शेरपुर और कुन्डेरा में कई बूथों का निरीक्षण किया तथा मतदाता सूची के पठन को देखा तथा सूची का निरीक्षण भी किया। उन्होंने नाम जुड़वाने के लिये आये फाॅर्म-1, नाम हटवाने के लिये आये फाॅर्म-2 तथा नाम, आयु, वार्ड या अन्य जानकारी में परिवर्तन के लिये जमा किये गये फाॅर्म-3 के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दावों और आरोपों को प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 13 दिसम्बर है। 20 दिसम्बर तक इन आरोपों/दावों का निस्तारण कर दिया जायेगा। 29 दिसम्बर को पूरक सूचियों की तैयारी की जायेगी। 3 जनवरी को अन्तिम वोटर लिस्ट तैयार होगी। इस वोटर लिस्ट के आधार पर ही आगामी पंचायती राज चुनाव होंगे। खिलचीपुर के पर्यवेक्षक संजय जैन को अनुपस्थित मिलने पर नोटिस दिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने वोटर्स को बताया कि पुलिस असामाजिक तत्वों की सूची तैयार कर रही है, जो चुनाव में बाधा डाल सकते हैं। निष्पक्ष रहकर पुलिस को ऐसे लोगों की सूचना दें।
एडीएम कैलाश चन्द्र ने सूरवाल, करमोदा, अजनोटी और मैनुपरा, गंगापुर सिटी एडीएम नवरतन कोली ने सेवा, वजीरपुर, बडोली, मीणा बडौदा, मेडी, रायपुर गंगापुर सिटी उपखण्ड अधिकारी विजेन्द्र मीणा ने बादकला, खुटला सलोना, नोगांव के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !