Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

सवाई माधोपुर जिले के खंडार तहसील के फिर नाथपुरा गांव में अचानक कुछ आधा दर्जन से अधिक बदमाश नकाबपोश होकर गांव में घुसे। वही एक परिवार के साथ उनकी जोरदार बहस हुई। थोड़ी देर में यह बहस मारपीट में तब्दील हो गई। जिसके पश्चात बदमाशों में से किसी ने फायर कर दिया। जिसमें धर्म सिंह गुर्जर नामक एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बदमाशों द्वारा गोलियां चलाने से एक और व्यक्ति घायल हो गया।

Masked miscreants shot young man, died on the spot

घायल रामचरण नामक चरवाहे को बहरावंडा कला स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के पश्चात सवाई माधोपुर के सामान्य चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। घायल राम चरण गुर्जर का चिकित्सालय में उपचार जारी है। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। घायल द्वारा भी घटना के कारण स्पष्ट रूप से बताएं नहीं जा सकी हैं। सुबह सवेरे हुई इस घटना के दौरान गांव में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं मौके पर ही ग्रामीणों द्वारा दो बदमाशों को पकड़ लिया। बहरावंडा कला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं ग्रामीणों के कब्जे से दोनों बदमाशों को मुक्त करवाया और अपनी हिरासत में लिया। साथ ही मृतक का शव भी अपने कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा मृतक का शव खंडार अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया, जहां पर पोस्टमार्टम करने के पश्चात शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है। बहरावंडा कला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !