आगामी लोकसभा आम चुनाव, 2024 के दृष्टिगत एवं मतदाता सूची के अर्हता 1 जनवरी, 2024 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी द्वारा निस्तारित आवेदनों की सुपरचैकिंग हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने गत सोमवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र खण्डार के मतदान केन्द्र संख्या 16 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारसोप तथा 1 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कंवरपुरा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पुनरीक्षण अवधि के दौरान प्राप्त समस्त आवेदनों पर अपनी स्पष्ट टिप्पणी अंकित करने के निर्देश बूथ लेबल अधिकारियों को दिए। उन्होंने मतदाता सूची में सभी पात्र व्यक्तियों के नामों का पंजीकरण करने तथा मृत, स्थाई रूप से स्थानान्तरित मतदाताओं के नाम विधिवत प्रक्रिया के अनुसार मतदाता सूची से हटाये जाने की कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोकसभा आम चुनाव, 2024 के दौरान होम वोटिंग के लिए पात्र व्यक्तियों को ही चिन्हित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारी को प्रदान किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया