Sunday , 8 March 2026
Breaking News

चुनाव प्रकोष्ठों के प्रगति की जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा

लोकसभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत जिले में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान को निष्पक्षता, स्वतंत्रता एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता की उपस्थिति में कार्य सम्पादन के लिए गठित प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र की मतदान प्रक्रिया को निष्पक्षता, स्वतंत्रता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने निर्वाचन, मतदाता सूची, मतदान केन्द्र, कानून व्यवस्था, अनुमति प्रकोष्ठ, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य से उनके प्रकोष्ठों के सुचारू रूप से संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। वहीं प्रशिक्षण, आदर्श आचार संहिता, शिकायत प्रकोष्ठ, स्वीप, एएमएफ, मतदान दल गठन प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना से उनके प्रकोष्ठों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

District Election Officer reviewed the progress of election cells

 

उन्हांेने कहा कि स्वीप गतिविधियों में तेजी लाए ताकि 2019 के लोकसभा मतदान प्रतिशत को 75 प्रतिशत से अधिक बढ़ाया जा सके। उन्होंने डाकमत पत्र मुद्रण, ईवीएम वितरण, प्रभारी एवं कोषाधिकारी कुलदीप मीना से उनके प्रकोष्ठ, निर्वाचन सामग्री स्टोर एवं वितरण प्रकोष्ठ प्रभारी प्रभाकर शर्मा, पहचान पत्र प्रकोष्ठ प्रभारी मंजूलता दुबे से उनके प्रकोष्ठ, ईडीसी डाक मतपत्र एवं होम वोटिंग प्रकोष्ठ प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी बद्रीनारायण से उनके प्रकोष्ठ, प्रभारी अधिकारी तहसीलदार भू-अभिलेख राजेश शर्मा से रूट चार्ट के संबंध में, वाहन व्यवस्था प्रकोष्ठ के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल कुमार चौधरी, अल्पाहार भोजन व्यवस्था के प्रकोष्ठ प्रभारी एवं जिला रसद अधिकारी बनवारी लाल शर्मा, एमसीएमसी प्रकोष्ठ प्रभारी हेमन्त सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ प्रभारी राजकुमार शर्मा, सांख्यिकीय व कार्ययोजना प्रकोष्ठ प्रभारी अजय शंकर बैरवा से उनके प्रकोष्ठ, पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ प्रभारी अनिल यादव, विडियोग्राफी प्रकोष्ठ अमित गुप्ता, एकीकृत निर्वाचन नियंत्रण कक्ष प्रकोष्ठ प्रभारी बृजेश मीना से उनके प्रकोष्ठ से प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !