Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली मतगणना तैयारियों की समीक्षा बैठक

विधानसभा आम चुनाव 2023 की मतगणना तैयारियों की समीक्षा बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी प्रभारी अधिकारी चुनाव आयोग की गाइडलाइन की पालना करते हुए मतगणना के लिए आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण कर लेवें। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को मतगणना के कार्य को सतर्कता एवं सजगता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी मतगणना दिवस से पूर्व मतगणना स्थल पर उनके विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कक्षों एवं स्ट्रॉन्ग रूम्स से संबंधित की जा रही सम्पूर्ण तैयारियों का निरीक्षण कर लें। उन्होंने कहा कि मतगणना दिवस पर मतगणना के कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि किसी भी परिस्थिति में मतगणना के दिन मतगणना स्थल के अन्दर कोई अनाधिकृत व्यक्ति नहीं आ सके। जिन कार्मिकों को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा अधिकृत प्राधिकार पत्र जारी किए गए हैं केवल उन्हें ही मतगणना स्थल के अन्दर प्रवेश दिया जाए। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस, मोबाइल, बीडी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा एवं ज्वलनशील पदार्थों को ले जाना पूरी तरह निषेध रहेगा।

 

District Election Officer took review meeting of vote counting preparations in sawai madhopur

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि मतगणना स्थल महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप बेरिकेडिंग एवं सीसीटीवी कैमरे, रोशनी आदि की व्यवस्थाएं गुणवत्ता के साथ पूरी करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल पर ऑब्जर्वर रूम, डीईओ रूम, एनआईसी, सांख्यिकी रूम सहित मीडिया कक्ष में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। मतगणना की चरणवार जानकारी ईसीआई के एनकोर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगी।

 

उन्होंने डाक मतपत्र को समय पर मतगणना स्थल पर पहुंचाने तथा अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूचित करने के निर्देश दिए। बैठक में मतगणना कक्षों में होने वाली ईवीएम काउंटिंग, ईटीपीबीएस प्री काउंटिंग, पोस्टल बैलेट काउंटिंग तथा स्ट्रोंग रूम से सम्बंधित तैयारियों की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका, सहायक कलक्टर यशार्थ शेखर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, सभी सम्बंधित विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !