Thursday , 23 July 2026
Breaking News

जिला निष्पादक समिति की बैठक हुई आयोजित

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज बुधवार को शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि दिए गए लक्ष्यों की प्राप्ति शत-प्रतिशत की जाए। कलेक्टर ने सीडीईओ से कहा कि माइक्रो मेनेजमेंट प्लान तैयार कर जिन बिन्दुओं में जिला पीछे चल रहा है, उन कमियों को दूर करने का प्रयास करें। बैठक में जिला रैंकिंग के बिंदुओं में पिछड़ने पर बामनवास, खंडार एवं चौथ का बरवाड़ा सीबीईओ को 17 सीसीए के तहत नोटिस देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अब विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक अध्यापन शुरू हो गया है। विद्यालय प्रबंधन कोविड-19 की गाइडलाइन एवं एसओपी की पालना करते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्ता के साथ शिक्षण प्रदान करें। उन्होंने विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश भी दिए। बैठक में बोर्ड परीक्षा के संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा परिणाम उन्नयन के लिए कार्ययोजना को क्रियांवित करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने सीडीईओ को निर्देश दिए कि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक का चार्ज जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक से हटाकर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को तुरंत प्रभाव से दिया जाए। जिससे लक्ष्यों की प्राप्ति समय पर हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में साफ-सफाई तथा अनुपयोगी सामानों की नीलामी/निस्तारण की कार्यवाही करें। विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा करते हुए पाया कि 69 कार्यों में से 14 पूर्ण हो चुके है, 50 कार्य प्रगतिरत है तथा पांच कार्य शुरू नहीं हुए है। उन्होंने अप्रारंभ कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए।

 

District executing committee meeting organized in sawai madhopur

बैठक में कलेक्टर ने विद्यार्थियों के लिए आने वाले पोषाहार के गेहूं एवं चावल के संबंध में प्राप्ति एवं वितरण की समीक्षा की तथा सीबीईओ एवं अधिकारियों को इसकी सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। कोम्बो पेक की शिकायत एवं गुणवत्ता के संबंध में उन्होंने सब कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की रैंकिंग को बढ़ाने के लिए सतत प्रयास करने तथा जिन ब्लॉक की प्रगति न्यून रही है, उनके प्रभारियों को जिम्मेदारी के साथ उपलब्धि बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में स्माइल-2 की प्रगति समीक्षा करते हुए न्यून प्रगति वाले ब्लॉक के अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में जिले में फेज प्रथम, द्वितीय एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से स्वीकृत अतिरिक्त कक्षा कक्ष, एबीएल कक्ष व अन्य निर्माण कार्य आदि के निर्माण की प्रगति समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने इन निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखने तथा लगातार सैम्पलिंग करवाने के निर्देश दिये। वहीं निर्माण कार्याे में देरी नहीं हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझोता नहीं किया जाए।

मिड डे मील का समय पर एवं पूरा वितरण हो:– कलेक्टर ने कहा कि विद्यालयों में बालकों के लिए आने वाले मिड डे मील का समय पर उठाव एवं वितरण किया जाए। जिन विद्यालयों में पोषाहार नहीं पहुंचा है, वहां पहुचाया जाए। विद्यालयों में पोषाहार का खाद्यान्न तोलकर पूरा लिया जाए। उन्होंने कोम्बो पैक के वितरण की मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने विद्यालयों की एसएमसी/एसडीएमसी पंजीयन के कार्य की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत विद्यालयों की एसएमसी/एसडीएमसी का 80 जी के तहत पेन कार्ड एवं प्रमाण पत्र के लिए पंजीयन करवाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कोषाधिकारी जितेन्द्र जैन, डीएसओ हिम्मत सिंह, सीडीईओ रामकेश मीना, जिशिअ राधेश्याम मीना, सहायक निदेशक रमेश चन्द मीना, एपीसी चन्द्रशेखर शर्मा, सवाईमाधोपुर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश चन्द गुप्ता, खण्डार ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मिथलेश शर्मा, चौथ का बरवाड़ा बृजलाल मीना, बामनवास सीबीईईओ, गंगापुर सीबीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !