Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ने मोबाइल वैन को दिखाई हरी झण्डी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में संचालित विधिक सहायता एवं सचल लोक अदालत मोबाइल वैन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर अतुल कुमार सक्सेना ने सोमवार को जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ने मौके पर उपस्थित अधिवक्तागण, आमजन को बताया कि मोबाइल वैन का संचालन जिला मुख्यालय के गांव-गांव, ढ़ाणी-ढ़ाणी तक आगामी तीन दिवसों के लिए किया जाएगा।

 

District Legal Services Authority Chairman flagged off the mobile van in sawai madhopur

 

प्रथम दिवस पर 1 अप्रैल को मोबाईल वैन को जिला न्यायालय परिसर से धमूण, बिलौपा, देवपुरा, एकड़ा, बोरदा, ईटावा, चौथ का बरवाड़ा के रूट पर संचालित किया जाकर प्रचार प्रसार किया जाएगा तथा मोबाइल वैन द्वारा आमजन को विधिक सहायता, बाल विवाह प्रतिषेध अभियान, बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं इसके निवारण के कानूनी उपायों एवं दण्डात्मक प्रावधानों, निः शुल्क विधिक सहायता स्कीम, पीडित प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का निस्तारण, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 मई, 2024 नालसा व रालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार विधिक जागरूकता शिविरों के आयोजन के माध्यम से एवं पोस्टर व पम्पलेट्स आमजन के मध्य वितरित कर किया जाएगा। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ढ़ाबी, विशिष्ट न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. न्यायालय पल्लवी शर्मा, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट हिमांशु गर्ग, अभिभाषक संघ सचिव जयराज सिंह राजावत, अध्यक्ष न्यायिक कर्मचारी संघ प्रवीण शर्मा एवं वरिष्ठ मुंसरिम, न्यायिक कर्मचारीगण, एडीआर स्टाफ एवं पैनल अधिवक्तागण व अन्य आमजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !